Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, May 22, 2024

सात राज्यों में 25 तक लू का अलर्ट, पश्चिम यूपी-बुंदेलखंड में लू का कहर, पूर्वांचल में राहत:मानसून आगे बढ़ रहा

 उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात और उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश चिलचिलाती गर्मी से बदहाल हैं। इन सात राज्यों में झुलसाने वाली गर्मी और भीषण लू की यह स्थिति 25 मई तक बनी रहेगी।



बुन्देलखंड व पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गर्मी के तीखे तेवर बरकरार हैं जबकि पूर्वी यूपी में ठंडी पुरवा बयार बहने से जनजीवन को कुछ राहत मिली है। मौसम विभाग ने 25 मई तक पश्चिमी यूपी में लू और तपन का प्रकोप जारी रहने के आसार जताए हैं जबकि इस दरम्यान पूर्वांचल में 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवा चलने और कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने या बारिश होने का अनुमान है। देश में मानसून के आगमन की सामान्य परिस्थितियों के मद्देनजर जून के पहले हफ्ते से पहले गर्मी से निजात के आसार कम हैं।


मंगलवार को प्रदेश में सबसे गरम स्थान झांसी रहा जहां पारा 46.3 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। तपते हुए आगरा व मथुरा-वृंदावन में मंगलवार को पारा थोड़ा नीचे आया और इन दोनों स्थानों पर दिन का तापमान क्रमश 43-43 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रयागराज में 42.5 डिग्री सेल्सियस दिन का तापमान दर्ज हुआ। आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में 24 घंटों के बाद औसतन दो से तीन डिग्री दिन का तापमान बढ़ेगा। उत्तर-पश्चिम भारत, उत्तरी मध्य प्रदेश और गुजरात के मैदानी इलाकों में अगले पांच दिनों तक गर्मी से राहत के कोई आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने मध्य भारत के कई हिस्सों में पांच दिनों तक तापमान में दो-तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी का अनुमान जताया है।



मानसून आगे बढ़ रहा

मौसम विभाग ने दक्षिण-पूर्व अरब सागर के कुछ हिस्सों, मालदीव के कुछ इलाकों, कोमोरिन क्षेत्र, बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी हिस्से, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, अंडमान सागर के कुछ हिस्सों में अगले दो दिनों के दौरान मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बताई हैं।


तेज पुरवा हवा से गिरा पारा, दो दिन रहेगी राहत

लखनऊ, प्रसं। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने हवा के दबाव के क्षेत्र ने लखनऊ का मौसम बदला। लगातार तपिश से बेहाल शहर को तेज और नमी वाली पुरवा हवाओं ने राहत दी। मौसम विभाग ने दो दिन राहत का रहने का पूर्वानुमान जताया है। ब्योरा

सात राज्यों में 25 तक लू का अलर्ट, पश्चिम यूपी-बुंदेलखंड में लू का कहर, पूर्वांचल में राहत:मानसून आगे बढ़ रहा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link