Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, October 6, 2024

पुलिसकर्मियों की छुट्टियां आठ अक्तूबर से एक माह तक रद्द

 लखनऊ। डीजीपी प्रशांत कुमार ने पुलिसकर्मियों के सभी तरह के अवकाश पर रोक लगा दी है। केवल विशेष परिस्थितियों में ही उच्चाधिकारियों के स्तर से अवकाश स्वीकृत किया जाएगा। यह रोक आठ अक्तूबर से आठ नवंबर 2024 लागू रहेगी।



यह फैसला आगामी त्योहारों दुर्गापूजा, दशहरा, दीपावली और छठ पूजा को देखते हुए लिया गया है। डीजीपी ने शनिवार को इस संबंध में आदेश जारी किया। यह आदेश सभी डीजी, एडीजी, पुलिस कमिश्नर, जिलों के एसपी व एसपी रेलवेज को भेजा गया है। साथ ही सख्ती से इसका पालन कराने की हिदायत दी गई है।

पुलिसकर्मियों की छुट्टियां आठ अक्तूबर से एक माह तक रद्द Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link