Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, October 6, 2024

शिक्षामित्रों को सरकार देने जा रही सौगात : वरिष्ठ उपाध्यक्ष

 शाहजहांपुर, प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के पदाधिकारियों ने बैठक कर शिक्षामित्र की समस्याओं तथा उनके निराकरण के लिए वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्यामलाल ने चर्चा की। कहा कि 5 सितंबर को हुए धरना प्रदर्शन के बाद अब किसी भी तारीख में शिक्षामित्रों के लिए सरकार सौगात देने जा रही है। 



उन्होंने कहा कि लंबे समय से शिक्षामित्रों की समस्याओं को ध्यान में नहीं रखा गया था, लेकिन अब सरकार सुनवाई करने जा रही है। संरक्षक रत्नाकर दीक्षित ने कहा कि शिक्षामित्रों की समस्याओं के समाधान के लिए समय समय बैठक का आयोजन होता रहेगा। बैठक में रामपूत पाल, वेद वर्मा, विपिन मिश्रा, मिथलेश यादव, मुकेश पाल, राकेश मिश्रा, सिकंदर खां, अरुण शुक्ला, विनोद शर्मा, विवेक शर्मा, पुष्पेंद्र सिंह, रीमा देवी सहित कई शिक्षामित्र शामिल रहे।

शिक्षामित्रों को सरकार देने जा रही सौगात : वरिष्ठ उपाध्यक्ष Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link