Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, October 6, 2024

प्रधानाध्यापिका की जगह पति मिले ड्यूटी पर, निलंबित

 नरौली (संभल)। कस्बा के प्राथमिक विद्यालय प्रथम में शनिवार को बीएसए अलका शर्मा ने निरीक्षण किया तो प्रधानाध्यापिका काैसर जहां गैरहाजिर थीं और उनकी जगह उनके पति राशिद खां ड्यूटी करते मिले। साथ ही कई अन्य गड़बड़ी पकड़ी गईं। बीएसए ने प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर जांच के निर्देश दिए हैं। अन्य स्टाफ की फटकार लगाई है।



बीएसए ने बताया कि वह शनिवार की दोपहर करीब 12.30 बजे बनियाखेड़ा बीईओ विनोद कुमार के साथ प्राथमिक विद्यालय प्रथम में पहुंची थीं। इस दौरान प्रधानाध्यापिका उपस्थित नहीं मिलीं। उनके पति विद्यालय में मिले थे। उनसे जानकारी की तो उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी की तबियत खराब है और वह मेडिकल लगाकर अवकाश पर हैं। इसकी जानकारी की तो मालूम हुआ कि वह मेडिकल नहीं लगाया है और अवकाश भी स्वीकृत नहीं है। बिना सूचना दिए विद्यालय से गायब हैं। 

प्रधानाध्यापिका की जगह पति मिले ड्यूटी पर, निलंबित Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link