Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, October 6, 2024

शिक्षामित्रों व अनुदेशकों का मानदेय बढ़ाने पर मंथन

 शिक्षामित्रों व अनुदेशकों का मानदेय बढ़ाने पर मंथन


लखनऊ: परिषदीय

स्कूलों में कार्यरत शिक्षामित्रों, रसोईयों और अनुदेशकों की समस्याओं के समाधान के लिए शासन गंभीर हो गया है। महिला शिक्षामित्रों को शादी के बाद अपने ससुराल वाले जिले में तैनाती देने पर भी निर्णय लिया जा सकता है। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने इसके लिए आठ अक्टूबर को बैठक बुलाई है।



महानिदेशक स्कूल शिक्षा की ओर से विभिन्न संगठनों के दो-दो प्रतिनिधियों को इस बैठक में आमंत्रित करने के लिए शुक्रवार को पत्र जारी कर दिया गया। संगठनों के राज्य स्तरीय अध्यक्ष व महामंत्री इस बैठक में बुलाए गए हैं। स्कूलों में कार्यरत 1.48 लाख शिक्षामित्रों को अभी 10 हजार रुपये मासिक मानदेय दिया जा रहा है और यह लंबे समय से इसे बढ़ाने की है।

शिक्षामित्रों व अनुदेशकों का मानदेय बढ़ाने पर मंथन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link