Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, January 30, 2025

कार्टून, चार्ट व कैलेंडर से पढ़ाई सीखेंगे कक्षा एक के बच्चे

 लखनऊ :

सरकारी व निजी प्राइमरी स्कूलों में 12 सप्ताह का विद्या प्रवेश कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। प्री-प्राइमरी की पढ़ाई पूरी कर कक्षा एक में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए यह विशेष कार्यक्रम चलाया जाएगा। उन्हें मानसिक रूप से पढ़ाई के लिए तैयार किया जाएगा। शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए मनोरंजक गतिविधियां होंगी। अंकों व अक्षरों के ज्ञान के साथ ही उन्हें खेल-खेल में बहुत कुछ सिखाया जाएगा। फिर वे कक्षा एक का पाठ्यक्रम पढ़ेंगे।



महानिदेशक, स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा की ओर से सभी जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखकर इस कार्यक्रम की तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। एक अप्रैल से शुरू होने वाले शैक्षिक सत्र 2025-26 की शुरुआत इसी विद्या प्रवेश कार्यक्रम से होगी। विद्यार्थियों को कार्टून पात्रों की मदद से अक्षर ज्ञान सिखाया


जाएगा। चार्ट व कैलेंडर की मदद से उनके समझने की क्षमता को बेहतर किया जाएगा। बिग बुक की मदद से फल, फूल, पशु व पक्षियों की पहचान करने का ज्ञान दिया जाएगा। कलात्मक गतिविधियों, कहानी पाठ और खेलकूद के जरिये पढ़ाई कराई जाएगी। कक्षा एक में प्रवेश लेने वाले छात्रों को विद्यालय के वातावरण के अनुकूल तैयार किया जाएगा। प्रत्येक विद्यालय 12 हफ्ते के इस विशेष कार्यक्रम का शुभारंभ सत्र की शुरुआत से ही करेगा। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) की ओर से विद्या प्रवेश कार्यक्रम के लिए माड्यूल तैयार किया गया है। सभी जिलों में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण केंद्रों (डायट) की ओर से शिक्षकों को इसके लिए प्रशिक्षित भी किया गया है।

कार्टून, चार्ट व कैलेंडर से पढ़ाई सीखेंगे कक्षा एक के बच्चे Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link