SIR फॉर्म में लापरवाही होगी घातक: नागरिकता और मताधिकार सुरक्षित करने के लिए 4 दिसंबर तक सबके नाम दर्ज कराएं
*SIR फॉर्म को लेकर चन्द लोगों में लापरवाही देखने को मिल रही है, जबकि यह फॉर्म आपकी नागरिकता, वोट और पहचान से जुड़ा हुआ सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज़ है। थोड़ी-सी भी लापरवाही आपके लिए आने वाले समय में बेहद गंभीर और खतरनाक साबित हो सकती है।*_
_*SIR फॉर्म क्यों जरूरी है?*_
_*SIR फॉर्म का सीधा संबंध आपकी नागरिकता और मताधिकार से है।*_
_*अगर SIR फॉर्म की अंतिम सूची जो 7 फरवरी 2026 को प्रकाशित होगी जिसमें आपका नाम नहीं रहता है, तो आप भारत के मतदाता नहीं माने जाएंगे और आपकी नागरिकता भी खतरे में पड़ सकती है।*_
_*9 दिसंबर 2025 को प्रकाशित होने वाली पहली मतदाता सूची—सबसे बड़ी जांच*_
_*9 दिसंबर 2025 को प्रारंभिक/ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित होगी।*_
_*अगर इस सूची में आपका नाम नहीं रहता है, तो आपको तुरंत यह प्रक्रिया अपनानी पड़ेगी:*_
_*1. चरण – SDM के पास दस्तावेज़ दिखाना*_
_*अगर SDM आपके दस्तावेज़ से संतुष्ट हैं तो आपका नाम आगे बढ़ सकता है।*_
_*अगर संतुष्ट नही केस DM को जाएगा।*_
_*2. चरण – DM के पास दस्तावेज़ दिखाना*_
_*DM संतुष्ट हुए—नाम सुरक्षित हो सकता है।*_
_*DM संतुष्ट नहीं केस राज्य स्तर पर जाएगा।*_
_*3. चरण में मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) के पास दस्तावेज़*_
_*अगर CEO संतुष्ट—आपका नाम जोड़ा जा सकता है।*_
_*अगर असंतुष्ट 7 फरवरी 2026 की अंतिम सूची से आपका नाम पक्का कट जाएगा और आप भारत के मतदाता नहीं रहेंगे।*_
_*इससे आपकी नागरिकता खत्म होने तक की स्थिति बन सकती है।*_
_*लापरवाही क्यों खतरनाक है?*_
_*बहुत से लोग आज शिकायत कर रहे हैं कि उनके माता-पिता, दादा या रिश्तेदारों का नाम 2003 की सूची में नहीं है।*_
_*और आज उन्हें अपनी पहचान साबित करने में बड़ी मुश्किल हो रही है।*_
_*“लम्हों ने खता की,*_
_*सदियों ने सज़ा पाई।”*_
_*अगर आज आपने कोताही की, तो यही गलती आपके बच्चों का भविष्य भी अंधकार में धकेल देगी।*_
_*वेबसाइट ओवरलोड और सीमित समय*_
_*अभी वेबसाइट चल रही है, लेकिन अधिक लोड के कारण यह कभी भी धीमी या बंद हो सकती है।*_
_*फॉर्म सबमिट न होने की समस्या भी आ सकती है।*_
_*साथ ही BLO अपनी सरकारी ड्यूटी के साथ-साथ SIR का काम भी कर रहे हैं।*_
_*इसलिए वे बार-बार कह रहे हैं: कि “4 दिसंबर से पहले–पहले अपना SIR फॉर्म जमा करा दें।”*_
_*इसलिए मेरी आप से गुज़ारिश हैं कि “सभी लोग तुरंत अपने तथा अपने घर के सभी सदस्यों का SIR फॉर्म ऑनलाइन या ऑफलाइन जरूर भरें। यह आपकी नागरिकता और मताधिकार को सुरक्षित करने का सबसे अहम कदम है।”*_
_*आज BLO साहब SIR फॉर्म के लिए हमारे घर के चक्कर लगा रहे हैं। अगर कल को कोई समस्या हुई तो हम तहसील के चक्कर लगा लगाकर थक जायेगें।*_
*एक बात और ध्यान रखें सोये हुए मुसाफिरों (मतदाताओं)SIR की अंतिम तारीख 4 दिसम्बर है. इससे आगे तारीख बढ़ेगी नहीं.*
*फिर उपरोक्त समस्याओं से आपको दो चार जरूर होना पड़ेगा.इससे बढ़िया है अभी ही जाग जाओ.*

