Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, February 21, 2026

22 से 26 फरवरी तक शिक्षक करेंगे टीईटी को लेकर विरोध, बनाई रणनीति

22 से 26 फरवरी तक शिक्षक करेंगे टीईटी को लेकर विरोध, बनाई रणनीति


उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ गौतम बुद्ध नगर के ब्लॉक बिसरख में जिला अध्यक्ष प्रवीण शर्मा की ओर से समीक्षा बैठक हुई। इसमें सदस्यता रजिस्टर का अवलोकन करते हुए संगठन की मजबूती पर चर्चा की गई। टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में प्रदेश स्तर से प्राप्त कार्यक्रमों पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया। जिला अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने बताया कि 22 फरवरी को एक्स पर हैशटैग अभियान चलाया जाएगा। 23 से 25 फरवरी तक सभी शिक्षक विरोध स्वरूप काली पट्टी बांधकर कार्य करेंगे। 26 फरवरी 2026 को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय, गौतम बुद्ध नगर पर धरना देकर जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री भारत सरकार को ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा। मार्च के तीसरे सप्ताह में नई दिल्ली के रामलीला मैदान में विशाल महारैली आयोजित कर भारत सरकार तक शिक्षकों की आवाज पहुंचाई जाएगी। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष बिसरख स्मिता सिंह, ब्लॉक संरक्षक रजनी यादव, जिला संयुक्त मंत्री हेमंत खोदना, जिला संगठन मंत्री शशि मिश्रा व माजिया सुल्ताना आदि मौजूद रहीं।

22 से 26 फरवरी तक शिक्षक करेंगे टीईटी को लेकर विरोध, बनाई रणनीति Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link