Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, February 21, 2026

बच्चों को मोबाइल की लत से बचाएगा ‘कान्हा’ एआई

बच्चों को मोबाइल की लत से बचाएगा ‘कान्हा’ एआई

एआई से संचालित एक ऐसी डिवाइस को विकसित किया जा रहा है जो बच्चों में मोबाइल फोन, टेलीविजन और इंटरनेट की लत को छुड़ाने में सक्षम है। कोरोवर एआई ने कान्हा एआई समिट में लॉन्च किया है जो बच्चों के साथ 14 भाषाओं में संवाद करने में सक्षम है।

यह डिवाइस बच्चों को धार्मिक संस्कृति से जोड़ने का माध्यम है। कंपनी का कहना है कि मेड-इन-इंडिया डिवाइस तीन हजार रुपये में उपलब्ध है, जो भविष्य में बच्चों के काफी लोकप्रिय हो सकती है। एआई के बढ़ते उपयोग के बाद लोगों केा अपने डाटा की चिंता है। इसी को देखे हुए एआई समिट में शामिल कई दिग्गज कंपनियां डाटा सुरक्षा के साथ बेहतर एआई सुविधा देने की गारंटी देती हैं और जरूरत के हिसाब से एआई मॉडल तैयार करती हैं। समिट में शामिल बेंगलुरू स्थित कोरोवर एआई स्टार्टअप ने इंटरैक्टिव डिजिटल ह्यूमन सिस्टम पेश किया जो वर्चुअल इंसान की तरह काम करता है। यह लोगों से बात करता है और जवाब देता है।




स्वदेशी ऐप से रास्तों की सटीक जानकारी


एआई समिट में मैपमाईइंडिया कंपनी द्वारा भी अपनी सेवाओं को प्रदर्शित किया गया है। कंपनी का कहना है कि उनका मैप बाकी ऐप की तुलना में ज्यादा सटीक जानकारी देता है। क्योंकि यह एआई आधारित ऑपरेटिव सिस्टम पर काम करता है। यह सेल्फ, स्मार्ट और स्वेदशी है। कंपनी का दावा है कि हम लोग किसी भी सड़क के वीडियो को बेहतर रेजोल्यूशन पर कवर करते हैं।

बच्चों को मोबाइल की लत से बचाएगा ‘कान्हा’ एआई Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link