टेट अनिवार्यता के विरोध में काली पट्टी बांधकर पढ़ाएंगे शिक्षक
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ मैनपुरी की समीक्षा बैठक बीआरसी किशनी पर आयोजित हुई। बैठक में संघ के जिलाध्यक्ष अरुण यादव ने कहा कि प्रदेश के चारों मान्यता प्राप्त संगठन टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया टीएफआई के एक मंच पर टेट अनिवार्यता के विरोध में इकट्ठे हुए हैं और प्रदेशीय नेतृत्व के आह्वान पर विभिन्न ब्लॉकों की समीक्षा बैठक करने के निर्देशों के तहत ही ये बैठक हो रही है। बैठक में टेट अनिवार्यता के विरोध प्रदर्शन की रूपरेखा तय की गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि 22 फरवरी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर हैश टैग अभियान चलेगा। 23 से 25 फरवरी तक विरोध स्वरूप काली पट्टी बांध कर शिक्षण कार्य किया जाएगा।

