Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, February 13, 2026

सलाह: बोर्ड परीक्षा का न लें तनाव सर्वश्रेष्ठ का करें प्रयास

सलाह: बोर्ड परीक्षा का न लें तनाव सर्वश्रेष्ठ का करें प्रयास


प्रयागराज,। 18 फरवरी से शुरू हो रही 10वीं-12वीं की परीक्षा में शामिल हो रहे छात्र-छात्राओं के मन में अनेक प्रकार की जिज्ञासाएं, संदेह और थोड़ा बहुत भय भी हो सकता है। ऐसे में यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने परीक्षार्थियों को सलाह दी है तनाव लेने की बजाय अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास देने की कोशिश करें। एक सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास और कठिन परिश्रम से निश्चित रूप से इन परीक्षाओं में सफलता प्राप्त की जा सकती है।


यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर पाठ्यक्रम एवं मॉडल प्रश्नपत्र उपलब्ध है, उनसे सहायता ले सकते हैं। इंटरनेट इस समय आपका बहुत अच्छा मित्र हो


सकता है जब आप इसका उपयोग सीमित अवधि के लिए और पूरी सावधानी के साथ करें। ध्यान रखें कि मनोरंजन के लिए आगे भी आपके पास बहुत समय है परंतु इस समय आपको इंटरनेट का प्रयोग उपयोगी जानकारी प्राप्त करने के लिए ही करना चाहिए। परीक्षार्थी यूपी बोर्ड के आधिकारिक यूट्यूब चैनल तथा दीक्षा एप पर उपलब्ध शैक्षिक वीडियो का उपयोग भी अपनी तैयारी के लिए कर सकते हैं।


परीक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार का मानसिक तनाव अनुभव होने पर टेलीमानस हेल्पलाइन सेवा की भी सहायता ले सकते हैं यह सेवा टोल फ्री नंबरों 14416, 800-891-4416 पर 24 घंटे उपलब्ध है। यूपी बोर्ड के टोल फ्री नंबरों 1800-180-5310 तथा 1800-180-5312 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

सलाह: बोर्ड परीक्षा का न लें तनाव सर्वश्रेष्ठ का करें प्रयास Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link