Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, February 13, 2026

हड़ताल कर दिखाई ताकत कई दफ्तरों में की तालाबंदी, पुरानी पेंशन बहाली और लेबर कोड के मुद्दे पर गरजे कर्मचारी

हड़ताल कर दिखाई ताकत कई दफ्तरों में की तालाबंदी, पुरानी पेंशन बहाली और लेबर कोड के मुद्दे पर गरजे कर्मचारी

प्रयागराज। बैंक, बीमा और अन्य विभागों के कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को एक दिनी हड़ताल कर ताकत दिखाई। लेबर कोड के खिलाफ श्रमिकों ने आक्रोश व्यक्त किया तो न्यूनतम वेतन व पुरानी पेंशन बहाली के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा। संयुक्त ट्रेड यूनियन, यूपीएमएसआरए, सफाई कर्मी व आशा यूनियन की तरफ से चार ज्ञापन सौंपे गए।


एलआईसी के मंडल कार्यालय जीवन प्रकाश के प्रागंण में बीमा कर्मी कार्यालयों में तालाबंदी करवाने के बाद इकट्ठा हुए। वहां सभा के बाद केंद्रीय ट्रेड यूनियनों की रैली निकाली गई। इसमें सीटू, एटक, इंटक, एचएमएस, रेलवे एनसीआरईएस, एलआईसी, बैंक, दिशा छात्र संगठन, एसएफआई, आइसा, आंगनबाड़ी, आशा, सफाई कर्मी, भवन निर्माण समेत अनेक संगठनों ने उपस्थिति दर्ज कराई।


नसीम अंसारी की अध्यक्षता और अविनाश कुमार मिश्र के संयोजन में सभा को जवाहर लाल विश्वकर्मा, विकास स्वरूप, सुभाष चंद्र पांडेय, वीके राय, आनंद मालवीय, शीतला प्रसाद विश्वकर्मा, अविनाश, मनीष, एसके م



हड़ताल कर दिखाई ताकत कई दफ्तरों में की तालाबंदी, पुरानी पेंशन बहाली और लेबर कोड के मुद्दे पर गरजे कर्मचारी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link