Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, February 13, 2026

कर्ज में डूबा शिक्षक हुआ लापता, अब व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा कुछ ऐसा; कर्जदारों के उड़े होश

कर्ज में डूबा शिक्षक हुआ लापता, अब व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा कुछ ऐसा; कर्जदारों के उड़े होश

वृंदावन के गोरा नगर में किराए के मकान में रह रहा एक शिक्षक लोगों से लाखों रुपये का कर्ज लेकर बुधवार को चंपत हो गया। उसी दिन शिक्षक ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा कि उसकी मौत के जिम्मेदार कुछ नामजद लोग होंगे। इस मैसेज के बाद लाखों रुपये कर्ज देने वाले लोगों में खलबली मच गई। कर्ज देने वालों ने शिक्षक के विरुद्ध तीन तहरीर कोतवाली पुलिस को दी हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।



पानी घाट निवासी सुरेश चौधरी ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि मूल रूप से ललितपुर पटवा निवासी शिक्षक गौरा नगर में किराये के मकान में रहा था, जो कि तेहरा स्थित स्कूल में शिक्षण कार्य करते थे। आरोप है कि सुरेश ने उन्हें कई बार में चार लाख रुपये कर्ज दिया। इसके अलावा 75 हजार कीमत का एक लैपटॉप दिया, जिसे उन्होंने किसी अन्य के यहां गिरवी रख दिया। चार फरवरी को उन्हें पता चला कि शिक्षक घर छोड़ कर चले गए हैं। उनके व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा पाया कि उनकी मौत के जिम्मेदार कुछ नामजद लोग होंगे।




गौरा नगर निवासी राजेंद्र प्रसाद ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि शिक्षक ने पांच जनवरी को 55 हजार उधार लिए थे, वह रकम डेढ़ लाख रुपये हो गई। कर्ज देने वालों को जब पता चला कि शिक्षक कहीं चले गए हैं तो उन्होंने अनहोनी की आशंका जताते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। सीओ सदर पीतम पाल सिंह ने बताया कि शिक्षक के लापता होने की जानकारी की जाएगी। इस संबंध में शिकायत आने पर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी

कर्ज में डूबा शिक्षक हुआ लापता, अब व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा कुछ ऐसा; कर्जदारों के उड़े होश Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link