Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, February 4, 2026

अधिक शुल्क प्रतिपूर्ति पर उप निदेशक से मांगा जवाब

अधिक शुल्क प्रतिपूर्ति पर उप निदेशक से मांगा जवाब

लखनऊ,। सामान्य श्रेणी के तमाम छात्रों को निर्धारित शुल्क प्रतिपूर्ति की रकम से अधिक धनराशि भेजने के मामले में उप निदेशक आनंद कुमार सिंह से जवाब-तलब किया गया है।


समाज कल्याण निदेशक संजीव सिंह ने नौ बिंदुओं पर उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। शासन ने समाज कल्याण विभाग की इस लापरवाही पर सख्त नाराजगी जताई है। अब जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी। जिलों से 15 दिनों में मामले की रिपोर्ट मांगी गई है। करीब ढाई हजार छात्रों के खाते में लगभग चार करोड़ जाने का अनुमान लगाया जा रहा है । अंतिम वर्ष के छात्रों को नोटिस देकर उनसे अधिक दिए गए धन की वसूली होगी। बाकी छात्रों की अधिक फीस अगले वर्षों में समायोजित होगी । शनिवार को आपके अपने अखबार ‘हिन्दुस्तान’ ने सामान्य श्रेणी के छात्रों को दे दी निर्धारित से ज्यादा रकम शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। शुल्क प्रतिपूर्ति व छात्रवृत्ति का कार्य देख रहे अधिकारियों व कर्मियों की लापरवाही से कैपिंग नहीं हो पाई और जिस छात्र ने जितना शुल्क भरा उसे उतनी प्रतिपूर्ति कर दी गई।



अधिक शुल्क प्रतिपूर्ति पर उप निदेशक से मांगा जवाब Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link