बीएलओ ने खाया जहर, जेब से मिली चिट्ठी; लिखी है ये बात
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सोमवार को शाहपुर क्षेत्र के किनौनी गांव के प्राथमिक विद्यालय में तैनात बीएलओ ने जहर का सेवन कर लिया। गंभीर हालात में शाहपुर सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेरठ मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। उप निर्वाचन अधिकारी /उप निर्वाचन अधिकारी संजय सिंह का कहना है कि बीएलओ की हालात में सुधार है। पुलिस को अनुजवीर की जेब से एक पत्र बरामद हुआ है, जिसमें उन्होंने तीन लोगों पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
गांव किनौनी निवासी अनुजवीर गांव के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र हैं। इनकी ड्यूटी एसआईआर में बीएलओ के रूप में लगी है। सोमवार को एसआई आरे में नोटिस की सुनवाई के दौरान अनुजवीर ने जहर का सेवन कर कर लिया। अचानक हालत बिगड़ने पर उन्हें शाहपुर सीएचसी पर प्राथमिक उपचार दिलाया गया, उनके परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।
हालात में सुधार न होने पर उन्हें मेरठ मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। जहां पर मंगलवार को उनके स्वास्थ्य में सुधार होना बताया जा रहा है। उधर, पुलिस को अनुजवीर के जेब से एक पत्र मिला है, जिसमें तीन लोगों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है। जिन लोगों का नाम पत्र में है उन सभी से पूछताछ भी की जा रही है।
इस संबंध में एसपी देहात आदित्य बंसल का कहना है कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। परिजनों ने भी पुलिस-प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है। इस संबंध में उप निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह का कहना है कि बीएलओ के स्वास्थ्य में सुधार है। इसकी विभागीय जांच कराई जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

