Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, February 4, 2026

शिक्षकों की सभी समस्या का शीघ्र होगा समाधान

शिक्षकों की सभी समस्या का शीघ्र होगा समाधान



उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ की संयुक्त कार्यसमिति की बैठक जिलाध्यक्ष केशवमणि त्रिपाठी की अध्यक्षता मे पूर्व माध्यमिक विद्यालय महराजगंज स्थित शिक्षक भवन पर हुई। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने शिक्षकों की सभी समस्याओ का निराकरण करने की बात की। उन्होंने कहा कि संगठन का एकमात्र उद्देश्य शिक्षकों की समस्याओ का निवारण करना है। इसके लिए सभी अध्यक्ष व मंत्री अपने अपने विकास खण्डों में निरंतर प्रयास करते रहें। संचालन करते हुए जिला मंत्री सत्येंद्र मिश्र ने कहा कि 10 ब्लाकों के शिक्षकों का चयन वेतनमान आदेश कराया जा चुका है। बाकी 2 ब्लॉक के शिक्षकों का चयन वेतनमान आदेश तकनीकी कारणो से लंबित है।

शीघ्र ही संगठन द्वारा प्रयास करके आदेश निर्गत करा दिया जाएगा।साथ ही प्रोन्नत वेतनमान, एरियर तथा अन्य समस्याओं के समाधान के लिए संगठन तत्पर है। जनपदीय वरिष्ठ उपाध्यक्षबैजनाथ सिंह ने संगठन को मजबूत करने के लिए सभी अध्यक्ष मंत्रियो सहित कार्यसमिति के सभी सदस्यों को निरंतर प्रयास करने का सुझाव दिया। बैठक में वर्ष 2025 की सदस्यता सूची प्रतिपर्ण तथा सदस्यता राशि सभी विकास क्षेत्रों ने जमा किया। इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष मनौव्वर अली, जनपदीय संयुक्त मंत्री एवं ब्लॉक सदर मंत्री अखिलेश पाठक ने शिक्षकों को एकजुट रहने तथा संगठन के प्रति निष्ठावान रहने की बात कही। बैठक में तहसील प्रभारी डॉ सुधाकर राय, दुर्गेश पाण्डेय, नवीन शुक्ल, दिनेश मणि त्रिपाठी सहप्रभारी प्रेम किशन, विंध्याचल चौधरी ब्लॉक अध्यक्ष राघवेंद्र पाण्डेय, अलाउद्दीन खान, अरविंद गुप्ता, हरीश शाही, संजय यादव, धनप्रकाश त्रिपाठी, विजय कुमार यादव, देवेंद्र प्रसाद मिश्र, विजय प्रताप पाण्डेय, वीरेंद्र सिंह ब्लॉक मंत्री धीरज शाही,चंद्रभूषण पटेल, अनूप कुमार, हरिश्चन्द्र चौधरी, राजेश यादव, धन्नू चौहान, विनोद कुमार, वीरेंद्र मौर्य, मनोज वर्मा, जगत सिंह, राजेश कुमार यादव तथा कार्यसमिति के सदस्य हिसामुद्दीन अंसारी, आशीष सिंह, साकेत जैन, ऋषिकेश त्रिपाठी, अनुराग त्रिपाठी सहित जनपदीय कार्यसमिति के सदस्य रहे।

शिक्षकों की सभी समस्या का शीघ्र होगा समाधान Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link