Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, February 2, 2026

स्कूल में अश्लील डांस का वायरल वीडियो शिक्षक नहीं यूट्यूबर का था

स्कूल में अश्लील डांस का वायरल वीडियो शिक्षक नहीं यूट्यूबर का था



तरकुलवा। गणतंत्र दिवस पर एक निजी विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अश्लील डांस का वायरल वीडियो शिक्षक का नहीं यूट्यूबर का था। यह जानकारी बीईओ को साैंपे अपने स्पष्टीकरण में प्रधानाचार्य ने दी है।

तरकुलवा के एक निजी स्कूल में गणतंत्र दिवस पर एक रिकार्डिंग गीत पर आपत्तिजनक नृत्य का वीडियो वायरल हुआ था। इसकी शिकायत एक व्यक्ति ने जिलाधिकारी दिव्या मित्तल से की थी। उन्होंने पत्र भेजकर खंड शिक्षा अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा था।

जिलाधिकारी के निर्देश पर बीईओ ने संबंधित विद्यालय को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। इस मामले में नोटिस मिलने के बाद प्रधानाचार्य ने अपना स्पष्टीकरण बीईओ को सौंप दिया है। खंड शिक्षा अधिकारी प्रधानाचार्य के जवाब को जल्द ही जिलाधिकारी को सौंप देंगे।

तरकुलवा कस्बा अंतर्गत एक निजी विद्यालय संचालित होता है। विद्यालय में गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक फिल्मी गीत पर अश्लील डांस का वीडियो सामने आया था। वीडियो में एक व्यक्ति द्वारा एक युवती के साथ अश्लील डांस किया जा रहा था। इस दौरान आपत्तिजनक हरकत भी की गई थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ है। इसको लेकर एक व्यक्ति ने डीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी।

डीएम ने खंड शिक्षा अधिकारी विजय कुमार ओझा को विद्यालय को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण लेने का निर्देश दिया था। बीईओ ने संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। प्रधानाचार्य ने बीईओ को भेजे गए अपने जवाब में कहा है कि एक यूट्यूबर इधर कहीं आए थे, वे अपने एक महिला कलाकार के साथ विद्यालय पर पहुंच गए और वे एक रिकॉर्डिंग गीत पर डांस करने लगे।

उन्होंने जवाब में कहा है कि उस डांस में विद्यालय का कोई शिक्षक, शिक्षिका या छात्र शामिल नहीं है। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि नोटिस का प्रधानाचार्य ने जवाब दे दिया है। जल्दी ही इसे जिलाधिकारी को प्रेषित कर दिया जाएगा।

स्कूल में अश्लील डांस का वायरल वीडियो शिक्षक नहीं यूट्यूबर का था Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link