Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, February 2, 2026

यूपी में SIR में शून्य प्रगति पर BLO की सेवा समाप्ति की प्रक्रिया शुरू, SDM ने नोटिस भेजने के दिए निर्देश

यूपी में SIR में शून्य प्रगति पर BLO की सेवा समाप्ति की प्रक्रिया शुरू, SDM ने नोटिस भेजने के दिए निर्देश







एसआईआर कार्य की समीक्षा के दौरान बीएलओ व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की शून्य प्रगति पाए जाने पर तहसील प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। SDM आकांक्षा मिश्रा ने संबंधित विभाग को पत्र भेजकर सेवा समाप्ति की कार्रवाई हेतु नोटिस जारी करने का निर्देश दिया है।

तमकुहीराज की एसडीएम ने बताया कि बीएलओ व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रचना श्रीवास्तव द्वारा मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम में अब तक कोई कार्य नहीं किया गया। अति महत्वपूर्ण इस पद पर तैनाती के बावजूद उनके द्वारा एक भी फार्म का कलेक्शन नहीं किए जाने की शिकायतें मिलीं थीं।

शिकायतों के आधार पर किए गए स्थलीय निरीक्षण में आरोप सही पाए गए। यह देखते हुए ‎आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की सेवा की समाप्ति की प्रक्रिया प्रारंभ करने हेतु विभाग को पत्र भेज कर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है।

एसडीएम ने कहा कि एसआईआर कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस कार्य में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

यूपी में SIR में शून्य प्रगति पर BLO की सेवा समाप्ति की प्रक्रिया शुरू, SDM ने नोटिस भेजने के दिए निर्देश Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link