Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, February 2, 2026

स्कूल में फर्जीवाड़े के आरोप में पूर्व लेखा कर्मचारी पर एफआईआर दर्ज

स्कूल में फर्जीवाड़े के आरोप में पूर्व लेखा कर्मचारी पर एफआईआर दर्ज

प्रयागराज। कैंट थाना क्षेत्र के अशोक नगर नेवादा स्थित डिवाइन हार्ट स्कूल प्रबंधन ने अपने ही पूर्व लेखा कर्मचारी पर एफआईआर दर्ज कराई है। आरोप है कि फर्जी रशीद का इस्तेमाल कर आरोपी ने अभिभावकों से विद्यालय शुल्क के नाम पर धोखाधड़ी की। कैंट पुलिस मामले की जांच कर रही है। डिवाइन हार्ट स्कूल के प्रबंधक आकाश गुप्ता ने पुलिस को बताया कि स्कूल में राजरूपपुर का रहने वाला करन लेखा कर्मचारी था। वह पिछले करीब तीन वर्षों से स्कूल में कार्यरत था। आरोप है कि उसने स्कूल में गंभीर आर्थिक अनियमितताओं व आपराधिक कृत्यों को अंजाम दिया। विद्यालय की आंतरिक जांच एवं अभिभावकों की शिकायतों के आधार पर यह तथ्य सामने आया कि करन ने कई अभिभावकों से विद्यालय शुल्क के नाम पर नकद व ऑनलाइन माध्यम से धनराशि जमा कराई। इसे विद्यालय के


आधिकारिक अभिलेखों में दर्ज नहीं किया गया। यही नहीं, अभिभावकों को फर्जी बिल भी दिया। विद्यालय के वित्तीय रिकॉर्ड में कूटरचना की गई। आरोप है कि अभिभावकों से मिले शुल्क की राशि को अपने व अपने पिता समेत अन्य परिवारजनों के बैंक खातों में ट्रांसफर किया। धोखाधड़ी करने के बाद आरोपी बिना सूचना दिए स्कूल छोड़कर फरार हो गया। पुलिस को दी शिकायत में स्कूल प्रबंधन की ओर से आरोपी के सभी दस्तावेज भी मुहैया कराए गए हैं। कैंट थाना प्रभारी सुनील कुमार कनौजिया ने बताया कि स्कूल प्रबंधन की ओर से पूर्व लेखा कर्मचारी पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। मामले की जांच की जा रही है। 

स्कूल में फर्जीवाड़े के आरोप में पूर्व लेखा कर्मचारी पर एफआईआर दर्ज Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link