Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, February 12, 2026

राष्ट्रगान से पहले वंदे मातरम् के सभी छह छंद गाना जरूरी

 राष्ट्रगान से पहले वंदे मातरम् के सभी छह छंद गाना जरूरी

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने निर्देश दिया है कि जब भी राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ और राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ एक साथ गाए या बजाए जाएं तो बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा लिखे गए राष्ट्रगीत के सभी छह छंद पहले गाए जाएं।







आदेश में मंत्रालय ने पहली बार राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के गायन को लेकर प्रोटोकॉल तय किए हैं, जिसके तहत राष्ट्रपति के आगमन, तिरंगा फहराए जाने और राज्यपालों के भाषण जैसे आधिकारिक कार्यक्रमों में राष्ट्रगीत के सभी छह छंद (कुल अवधि तीन मिनट 10 सेकंड) गाए जाएंगे। यह आदेश बीती 28 जनवरी को जारी किया गया था।



स्कूलों में दिन की शुरुआत राष्ट्रगीत के गायन से हो

मंत्रालय ने कहा, जहां राष्ट्रगीत गाया जाएगा, वहां सभी को सावधान की मुद्रा में खड़ा होना होगा। मगर किसी समाचार रील या वृत्तचित्र के दौरान राष्ट्रगीत फिल्म के हिस्से के रूप में बजाया जाए तो दर्शकों से खड़े होने की अपेक्षा नहीं है। स्कूलों में दिन की शुरुआत राष्ट्रगीत के गायन से होगी।

राष्ट्रगान से पहले वंदे मातरम् के सभी छह छंद गाना जरूरी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Huebhdhdj

Social media link