Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, February 12, 2026

चेतावनी:पर्व-त्योहारों पर रंग में भंग डालने वालों की खैर नहीं

 चेतावनी:पर्व-त्योहारों पर रंग में भंग डालने वालों की खैर नहीं


सीएम ने कानून- व्यवस्था की समीक्षा में दिए निर्देश
● कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी प्रकार की दुर्घटना न हो, इसके लिए पूरी तरह अलर्ट रहें।




● मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि यातायात जाम के प्रमुख कारकों को चिन्हित कर उनके स्थायी समाधान सुनिश्चित किए जाएं।



● अस्थायी व्यवस्थाओं के स्थान पर दीर्घकालिक एवं व्यवहारिक उपाय लागू किए जाएं, ताकि आमजन को अनावश्यक असुविधा न हो।





लखनऊ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली, महाशिवरात्रि और रमजान सहित विभिन्न पर्व-त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों के विरुद्ध सख्ती से निपटने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि दो से चार मार्च तक होली का पर्व मनाया जाएगा। ब्रज क्षेत्र सहित पूरे प्रदेश में होलिकोत्सव के दौरान हर्ष व उल्लास का माहौल होना चाहिए। रंग में भंग डालने वालों से सख्ती से निपटा जाए।



मुख्यमंत्री ने ये निर्देश बुधवार को शासन स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ प्रदेश की कानून-व्यवस्था की समीक्षा के दौरान दिए। बैठक में सभी मंडलों, पुलिस ज़ोन, रेंज एवं जनपदों के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सहभागिता की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुनिश्चित करायें कि शोभायात्राओं में उपद्रवी तत्वों की घुसपैठ किसी भी स्थिति में न होने पाए। बीते वर्षों में पर्व-त्योहारों के दौरान घटित घटनाओं से सीख लेते हुए सतर्कता, निगरानी व प्रबंधन और अधिक मजबूत किया जाए।



मुख्यमंत्री ने कहा कि होलिका दहन केवल परंपरागत स्थलों पर हो, सड़क के मध्य में न हो पाए। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी सतत निगरानी रखी जाए। पर्व-त्योहारों, बोर्ड परीक्षाओं, जनगणना व अन्य आयोजनों के दृष्टिगत मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि प्रदेश में शांति, सुरक्षा को प्राथमिकता पर रखते हुए सभी जरूरी प्रबंध किए जाएं।

चेतावनी:पर्व-त्योहारों पर रंग में भंग डालने वालों की खैर नहीं Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Huebhdhdj

Social media link