Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, February 12, 2026

अनुदेशकों ने बीएसए को सौंपी कोर्ट के आदेश की छायाप्रति

अनुदेशकों ने बीएसए को सौंपी कोर्ट के आदेश की छायाप्रति

प्रतापगढ़। शहर के मीराभवन स्थित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर बुधवार को अनुदेशकों ने बीएसए को मांग पत्र और कोर्ट के आदेश की छायाप्रति सौंपी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद से अनुदेशकों में खुशी की लहर है।



उच्च प्राथमिक अनुदेशक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष तेजस्वी शुक्ला के


नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने बीएसए भूपेंद्र सिंह से मुलाकात कर बढ़े हुए मानदेय, एरियर के आदेश की छायाप्रति सौंपी। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने 2017 से एरियर बहाली का आदेश राज्य सरकार को दिया है। तेरह वर्षों की लंबी लड़ाई के बाद आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले से संगठन के लोग उत्साहित हैं। इस मौके पर आशीष सिंह, महेंद्र कनौजिया, बादल, रंजन यादव, पंकज पांडेय, प्रेमशंकर मौजूद रहे।

अनुदेशकों ने बीएसए को सौंपी कोर्ट के आदेश की छायाप्रति Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link