बोर्ड परीक्षा ड्यूटी में नहीं जा रहे परिषदीय शिक्षक
बोर्ड परीक्षा ड्यूटी में नहीं जा रहे परिषदीय शिक्षक
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के दौरान कई केंद्रों पर परिषदीय शिक्षक ड्यूटी करने नहीं पहुंच रहे हैं। संयुक्त शिक्षा निदेशक आरएन विश्वकर्मा ने बीएसए को निर्देशित किया है कि जिन शिक्षकों की ड्यूटी परीक्षा में लगी है उनकी उपस्थिति सुनिश्चत कराएं। जो शिक्षक विभागीय आदेश की अवहेलना करते हैं उनके विरूद्ध नियमानुसार विभागीय अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए सूचित भी करें। जेडी ने लिखा है कि परीक्षा केन्द्रों के निरीक्षण में अक्सर देखने को मिल रहा है कि केन्द्रों पर बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक उपस्थित नहीं होते। इससे परीक्षा कराने में केन्द्र व्यवस्थापकों को कठिनाई का सामना करना पड़ता है। यह स्थिति अत्यन्त खेदजनक है तथा शिक्षकों के स्पष्ट रूप से उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना का द्योतक है।
61505 छात्र-छात्राओं ने छोड़ी यूपी बोर्ड की परीक्षा
यूपी बोर्ड की परीक्षा में शनिवार को पंजीकृत 1054437 परीक्षार्थियों में से 992932 उपस्थित और 61505 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे। शनिवार सुबह की पाली में हाईस्कूल गृह विज्ञान एवं इंटरमीडिएट व्यावसायिक वर्ग की परीक्षा 7,814 केन्द्रों पर कराई गई। इसमें हाईस्कूल में 47434 अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट इतिहास की परीक्षा में 14071 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

