Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, March 26, 2026

सोना पांच, चांदी 11 हजार रुपये चमकी

 सोना पांच, चांदी 11 हजार रुपये चमकी

नई दिल्ली, एजेंसी। दिल्ली में बुधवार को बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में पांच प्रतिशत तक की तेजी आई। चांदी के दाम में 11,250 रुपये जबकि सोना में करीब पांच हजार रुपये की तेजी रही।


अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी के दाम 11,250 रुपये या 4.89 प्रतिशत बढ़कर 2,41,250 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी कर सहित) हो गई। वहीं सोने की कीमत भी 4,900 रुपये या 3.38 प्रतिशत बढ़कर 1,49,700 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई।




ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि निवेशकों को अमेरिका के साथ ईरान के संभावित संघर्षविराम की उम्मीद जगी है, जिसके कारण कच्चे तेल और डॉलर की कीमतों में गिरावट आई है।

सोना पांच, चांदी 11 हजार रुपये चमकी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link