Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, March 26, 2026

40 हजार से अधिक छात्रों को सालभर से छात्रवृत्ति का इंतजार

40 हजार से अधिक छात्रों को सालभर से छात्रवृत्ति का इंतजार

लखनऊ, । यूपी में 40 हजार से अधिक छात्र पिछले करीब एक वर्ष से छात्रवृत्ति का इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट निकलने में देरी के कारण फंसे इन छात्रों को अब छात्रवृत्ति के लिए तारीख पर तारीख मिल रही है


काफी जिद्दोजहद के बाद बीते 12 जनवरी को छात्रवृत्ति दी जानी थी लेकिन वह काफी कम छात्रों के खाते में पहुंची। बड़ी संख्या में छात्रों को अभी तक छात्रवृत्ति नहीं मिल पाई है।




शैक्षिक सत्र 2024-25 में आयुर्वेद व होम्योपैथिक के डिप्लोमा कोर्सेज, बीफॉर्मा, बीएड व डीएलएड कोर्स के बड़ी संख्या में छात्रों को परीक्षा परिणाम देर से निकलने के कारण छात्रवृत्ति से वंचित रहना पड़ा था। जिसका छात्रों की ओर से विरोध किया गया। उसके बाद पहले अक्तूबर और फिर नवंबर 2025 के अंतिम सप्ताह में इनसे फिर से आवेदन फॉर्म भरवाए गए। आवेदन करने के बाद छात्रों को बीती 12 जनवरी को छात्रवृत्ति दिए जाने का आश्वासन विभाग की ओर से दिया गया लेकिन पूरा नहीं हुआ। करीब 11 हजार छात्रों के खाते में ही छात्रवृत्ति की धनराशि भेजी गई। 25400 एससी श्रेणी और 16 हजार सामान्य श्रेणी के छात्रों को अभी तक छात्रवृत्ति नहीं मिल पाई है।




वह अपने शिक्षण संस्थानों के चक्कर लगा रहे हैं। अब वित्तीय वर्ष 2025-26 के खत्म होने में भी पांच दिन शेष हैं। वहीं समाज कल्याण विभाग की ओर से दावा किया जा रहा है कि जल्द छात्रों के खाते में धनराशि पहुंचेगी। तैयारियां तेजी से की जा रही हैं।

40 हजार से अधिक छात्रों को सालभर से छात्रवृत्ति का इंतजार Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link