केंद्रीय विद्यालय में निकली संविदा शिक्षकों की भर्ती, 6 मार्च को वॉक-इन-इंटरव्यू
सोनभद्र (उ.प्र.)। केंद्रीय विद्यालय एनटीपीसी रिहंद नगर ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए अस्थायी/संविदा आधार पर शिक्षकों और प्रशिक्षकों की नियुक्ति हेतु वॉक-इन-इंटरव्यू की घोषणा की है।
विद्यालय प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार विभिन्न विषयों में पैनल तैयार करने के उद्देश्य से योग्य अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया गया है। नियुक्ति आवश्यकता के अनुसार रिक्ति या नियमित शिक्षक के अवकाश की स्थिति में की जाएगी।
📅 इंटरव्यू की तिथि
06 मार्च 2026, प्रातः 8:00 बजे
स्थान – विद्यालय परिसर
📝 उपलब्ध पद
PGT – कंप्यूटर साइंस (CS), हिंदी, कॉमर्स
TGT – गणित, संस्कृत
प्राथमिक शिक्षक (PRT)
कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर एवं योग शिक्षक
इच्छुक अभ्यर्थी विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट (https://rihandnagar.kvs.ac.in) से आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। पूर्ण रूप से भरा हुआ आवेदन पत्र, स्वप्रमाणित दस्तावेजों की प्रतियां और मूल प्रमाणपत्रों के साथ निर्धारित तिथि पर उपस्थित होना अनिवार्य है।
विस्तृत शैक्षणिक योग्यता और अन्य शर्तों की जानकारी विद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

