Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, March 1, 2026

नदारद दो शिक्षामित्रों का मानदेय काटने का निर्देश, ड्यूटी में किसी भी तरह की शिथिलता बर्दाश्त नहीं

नदारद दो शिक्षामित्रों का मानदेय काटने का निर्देश, ड्यूटी में किसी भी तरह की शिथिलता बर्दाश्त नहीं

नदारद मिले दो शिक्षामित्रों का वेतन काटने का निर्देश, प्रधानाध्यापकों को फटकार

भदोही, परिषदीय विद्यालयों की व्यवस्था सुधारने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) राजेश कुमार वैश्य ने शनिवार को क्षेत्र के स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान लापरवाही बरतने वाले दो शिक्षामित्रों का मानदेय रोकने और अव्यवस्था मिलने पर प्रधानाध्यापकों को फटकार लगाने की कार्रवाई की गई।


बीईओ सुबह 9:05 बजे सबसे पहले प्राथमिक विद्यालय गोपालपुर पहुंचे। यहां शिक्षक तो उपस्थित थे लेकिन शिक्षामित्र पूनम देवी गायब मिलीं। समय से ड्यूटी पर न होने के कारण बीईओ ने नाराजगी जताते हुए उनका एक दिन का मानदेय काटने का निर्देश दिया।


निरीक्षण में मिलीं खामियां


अगला छापा सुबह 10:39 बजे गजना स्कूल में हुआ, जहां शिक्षामित्र अंजू देवी अनुपस्थित पाई गईं। बीईओ ने तत्काल प्रभाव से उनके खिलाफ भी एक दिन का मानदेय काटने की कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान कुछमुछ विद्यालय में छात्र संख्या काफी कम मिली और परिसर में गंदगी का अंबार लगा मिला। इस पर बीईओ ने प्रधानाध्यापक को कड़ी चेतावनी देते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए।




खंड शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट किया कि यह एक रूटीन चेकिंग थी और भविष्य में भी जारी रहेगी। उन्होंने कहा, ड्यूटी में किसी भी तरह की शिथिलता बर्दाश्त नहीं होगी। प्रधानाध्यापक अपने स्टाफ की उपस्थिति सुनिश्चित करें।

नदारद दो शिक्षामित्रों का मानदेय काटने का निर्देश, ड्यूटी में किसी भी तरह की शिथिलता बर्दाश्त नहीं Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link