Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, March 1, 2026

परिषदीय विद्यालयों में होली की धूम, गुरुजनों को लगाया अबीर-गुलाल

परिषदीय विद्यालयों में होली की धूम, गुरुजनों को लगाया अबीर-गुलाल

शाहजहांपुर। परिषदीय विद्यालयों में होली अवकाश से पूर्व शनिवार को बच्चों में उत्साह देखते ही बना। रविवार अवकाश होने तथा सोमवार से पांच मार्च तक होली अवकाश घोषित होने के कारण विद्यालयों में अंतिम शिक्षण दिवस पर बच्चों ने अपने गुरुजनों के साथ जमकर होली का उत्सव मनाया।




प्राथमिक विद्यालय, नईबस्ती भावलखेड़ा में सुबह से ही छात्र-छात्राएं उत्सव के मूड में नजर आए। विद्यालय समय समाप्त होते ही बच्चों ने अबीर-गुलाल की बौछार शुरू कर दी। बच्चों ने एक-दूसरे को रंग लगाने के साथ अपने गुरुजनों को भी गुलाल लगाकर आशीर्वाद लिया।


 

कुछ ही देर में विद्यालय परिसर रंग-बिरंगा हो उठा। अंत में सभी ने एक-दूसरे के गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं और सुरक्षित व आनंदमय त्योहार मनाने का संदेश दिया। प्रधान अध्यापक राजकुमार तिवारी ने सभी छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की।



परिषदीय विद्यालयों में होली की धूम, गुरुजनों को लगाया अबीर-गुलाल Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link