Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, March 1, 2026

अशासकीय विद्यालयों में शिक्षकों के उत्पीड़न का आरोप, शिक्षक संघ ने उठाई आवाज

अशासकीय विद्यालयों में शिक्षकों के उत्पीड़न का आरोप, शिक्षक संघ ने उठाई आवाज



लखनऊ। प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में सेवा सुरक्षा से जुड़े स्पष्ट नियम न होने के कारण शिक्षकों के उत्पीड़न के आरोप सामने आए हैं। इस मुद्दे को लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (पांडेय गुट) ने गहरी नाराजगी जताई है।


संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह पटेल और प्रवक्ता ओम प्रकाश त्रिपाठी ने विभागीय अधिकारियों से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उनका कहना है कि शिक्षकों को स्पष्ट कानूनी संरक्षण न मिलने से वे प्रशासनिक दबाव और अन्य समस्याओं का सामना कर रहे हैं।


संघ ने नए शिक्षा सेवा आयोग में पूर्व धारा 21 को पुनः शामिल करने की मांग उठाई है, ताकि शिक्षकों के अधिकार सुरक्षित रह सकें और उन्हें विधिक संरक्षण मिल सके। संगठन का कहना है कि जब तक सेवा शर्तें स्पष्ट और सुरक्षित नहीं होंगी, तब तक शिक्षकों में असुरक्षा की भावना बनी रहेगी।

अशासकीय विद्यालयों में शिक्षकों के उत्पीड़न का आरोप, शिक्षक संघ ने उठाई आवाज Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link