Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, March 1, 2026

घर-घर दौड़े शिक्षक, अभिभावकों को किया जागरूक

घर-घर दौड़े शिक्षक, अभिभावकों को किया जागरूक

hathras: परिषदीय विद्यालयों में आलू खोदाई के चलते छात्र उपस्थिति में गिरावट को गंभीरता से लेते हुए बेसिक शिक्षा विभाग सक्रिय हो गया है। अमर उजाला में खबर छपने के बाद विभाग की ओर से शिक्षकों को घर-घर जाकर अभिभावकों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए, जिसके बाद अध्यापकों ने घर-घर जाकर अभिभावकों को बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया।



बीएसए स्वाति भारती ने अध्यापकों को निर्देशित किया कि विद्यालय समय से पूर्व गांवों में प्रभात फेरी निकालकर स्कूल चलो अभियान संचालित किया जाए। इसके माध्यम से अभिभावकों और ग्रामीणों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके अलावा छात्र-छात्राओं के माता-पिता एवं अभिभावकों के साथ बैठक आयोजित करने, विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक कर सदस्यों के माध्यम से बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।



लगातार अनुपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों से शिक्षकों द्वारा व्यक्तिगत संपर्क करने को कहा गया है। साथ ही विद्यालयों में पाठ्य गतिविधियों को दैनिक शिक्षण कार्य में शामिल कर बच्चों की रुचि बढ़ाने पर भी जोर दिया गया है। शनिवार को भी कई स्कूलों के शिक्षकों ने गांवों में घर-घर संपर्क अभियान चलाया, ताकि जल्द ही विद्यालयों में छात्र उपस्थिति में सुधार देखने को मिले।

घर-घर दौड़े शिक्षक, अभिभावकों को किया जागरूक Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link