Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, March 7, 2026

पालना से पाठशाला: तीन श्रेणी में कक्षा 8 तक के बच्चों का आकलन, शिक्षकों को दी जाएगी ये जिम्मेदारी; जानें खास

पालना से पाठशाला: तीन श्रेणी में कक्षा 8 तक के बच्चों का आकलन, शिक्षकों को दी जाएगी ये जिम्मेदारी; जानें खास



 Varanasi News: जिले के आंगनबाड़ी में पढ़ रहे नौनिहालों और परिषदीय विद्यालयों के कक्षा एक से 8 तक के बच्चों का अब निरंतर आकलन किया जाएगा। इस आधार पर इन बच्चों को निपुण बनाया जाएगा। नौनिहालों को 


इस आकलन के लिए अंगनबाड़ी में 122 और बेसिक विद्यालयों के शिक्षकों की तैनाती की जाएगी। जिले में 3914 आंगनबाड़ी केंद्रों में 6 साल तक के बच्चों की संख्या 2,64,889 है। पालना से पाठशाला मुहिम के तहत 3 से 6 साल के नौनिहालों का चयन किया गया है। इनकी संख्या 54000 है। इन नौनिहालों का आकलन अप्रैल से शुरू होगा।




आकलन करने के लिए 122 शिक्षकों की तैनाती की जा चुकी है। ऐसे ही परिषदीय विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों के आकलन के लिए विद्यालय के शिक्षकों को लगाया जाएगा। इस सत्र से ही शिक्षकों को जिम्मेदारी दी जाएगी। 




यह सभी शिक्षक नौनिहालों व बच्चों का आकलन करेंगे और इन्हें श्रेणी वार चिह्नित करेंगे। ग्रीन, यलो और रेड श्रेणी में इन्हें चिह्नित किया जाएग। जो बच्चे पढ़ने में तेज होंगे उन्हें ग्रीन, जो औसत दर्जे के होंगे उन्हें येलो और पढ़ने में कमजोर होंगे उन्हें रेड श्रेणी में रखा जाएगा। 




रेड श्रेणी वाले नौनिहालों का हर तीन महीने पर आकलन होगा। इसके बाद इन नौनिहालों को विद्यालयों में प्रवेश कराया जाएगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि यह आकलन आगामी सत्र से शुरू होगा।

पालना से पाठशाला: तीन श्रेणी में कक्षा 8 तक के बच्चों का आकलन, शिक्षकों को दी जाएगी ये जिम्मेदारी; जानें खास Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link