Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, March 7, 2026

फरार चल रहे निलम्बित बीएसए व लिपिक पर इनाम

फरार चल रहे निलम्बित बीएसए व लिपिक पर इनाम

दरोगा भर्ती : अभ्यर्थियों को दी गई परीक्षा केंद्र के शहर की जानकारी


 लखनऊ, उप्र पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड ने उपनिरीक्षक व समकक्ष पदों पर भर्ती की लिखित परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए उनके परीक्षा केंद्र वाले शहर की सूचना साझा की है। इससे अभ्यर्थी अपने परीक्षा केंद्र वाले शहर में समय रहते व बिना किसी असुविधा के पहुंच सकें। सुरक्षा कारणों से अभी परीक्षा केंद्रों की जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।




भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा की तिथि व केंद्र के शहर की सूचना अपलोड कर दी गई है। अभ्यर्थी अपनी पंजीकरण संख्या व जन्म तिथि के माध्यम से लागिन कर परीक्षा के जिले/शहर की पर्ची डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र लिखित परीक्षा की निर्धारित तिथि से तीन दिन पूर्व भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। दरोगा भर्ती परीक्षा 14 व 15 मार्च को सभी जिलों में सुबह 10 से 12 बजे के मध्य तथा दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे के मध्य दो-दो पालियों में होगी।




बोर्ड ने दी चेतावनी : बोर्ड ने परीक्षा की सुचिता बनाए रखने के लिए कड़ी चेतावनी भी दी है। कहा है कि कोई भी व्यक्ति परीक्षा सामग्री या उससे जुड़ी किसी भी जानकारी को किसी भी माध्यम से साझा करते, परीक्षा केंद्र से ओएमआर शीट ले जाते अथवा परीक्षा से जुड़ी सामग्री अनाधिकृत रूप से रखे पाया गया तो उसे गंभीरता से लिया जाएगा। सोशल मीडिया पर चर्चा व बहस करने वालों को जेल भी भेजा जाएगा। भर्ती बोर्ड ने प्रश्न पत्रों या प्रश्नों पर चर्चा करने वालों को उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम-2024 के तहत कार्यवाई की चेतावनी दी है।

फरार चल रहे निलम्बित बीएसए व लिपिक पर इनाम Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link