Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, March 31, 2026

बिग ब्रेकिंग : इंचार्ज हेड वेतन केस में बड़ी प्रारंभिक सफलता

 *बिग ब्रेकिंग : इंचार्ज हेड वेतन केस में बड़ी प्रारंभिक सफलता*


♦️रोहित एंड टीम को इंचार्ज हेडमास्टर वेतन प्रकरण में पहली ही सुनवाई में उल्लेखनीय प्रारंभिक सफलता प्राप्त हुई है।

टीम द्वारा दाखिल याचिका पर कल लखनऊ हाईकोर्ट में विस्तृत सुनवाई हुई।


🔶सुनवाई के दौरान सरकारी अधिवक्ता ने इस प्रकरण को पूर्व से लंबित शिवकुमार वाली याचिका से सीधे कनेक्ट कराने पर विशेष जोर दिया। उनका स्पष्ट प्रयास था कि किसी भी स्थिति में इस मामले में विस्तृत बहस न हो सके।

किन्तु हमारी ओर से मूल उद्देश्य दिनांक 14.10.2025 के शासनादेश को निरस्त कराना था, और उसके लिए मामले पर विस्तृत बहस होना अत्यंत आवश्यक था।


♦️हमारे विद्वान अधिवक्ता ने पूरी मजबूती के साथ यह पक्ष रखा कि उक्त शासनादेश माननीय उच्च न्यायालय द्वारा पूर्व में पारित आदेशों की भावना के प्रतिकूल है तथा न्यायिक मंशा को निष्प्रभावी करने वाला है।


🔶लंबी और प्रभावशाली बहस के उपरांत माननीय न्यायालय हमारे तर्कों से प्रथमदृष्टया संतुष्ट हुआ।


💥 *माननीय न्यायालय ने अपर मुख्य सचिव को दो सप्ताह के भीतर व्यक्तिगत हलफनामा दाखिल करने का आदेश दिया है।*


♦️यह भी महत्वपूर्ण है कि जिन याचिकाओं को लोग महीनों पहले दाखिल कर के लगभग छोड़ चुके थे, और जिनमें पहली सुनवाई के बाद फिर कभी प्रभावी सुनवाई नहीं हो सकी, वे याचिकाएँ भी अब हमारी याचिका के साथ कनेक्ट होकर अगली तिथि 13/04/2026 को सूचीबद्ध होंगी।


👉 यह आदेश स्पष्ट संकेत है कि मामला अब गंभीर न्यायिक परीक्षण के चरण में प्रवेश कर चुका है।


धन्यवाद!

रोहित एंड टीम

9568703421

बिग ब्रेकिंग : इंचार्ज हेड वेतन केस में बड़ी प्रारंभिक सफलता Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link