परिषदीय स्कूलों में स्मार्ट क्लासेस से बच्चों की पढ़ाई में बढ़ेगी रुचि
हिलौली। बीएआरसी मौरावां में शुक्रवार को ब्लॉक हिलौली के 182 परिषदीय विद्यालयों में सोलर स्ट्रीट लाइट 45 विद्यालय में ढाई करोड़ की लागत से लगे स्मार्ट क्लासेस प्रोजेक्टर आरओ वाटर व साउंड सिस्टम का लोकार्पण किया गया। लोकार्पण कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। राज्य सभा सांसद संजय सेठ ने लोकार्पण किया।प्राथमिक विद्यालय मुन्नाखेड़ा की छात्राओं ने वंदना गीत गाते हुए अपनी सफल प्रस्तुति दी। मौरावां आदर्श की छात्राओ ने स्वागत गीत गाया। सांसद ने कहा कि बच्चों को शिक्षित करने में शिक्षकों का अहम भूमिका होती है। स्मार्ट क्लासेस हो जाने से शहर की भांति ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चे भी अपने सपने पूरा करेंगे।
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड कंपनी के द्वारा ढाई करोड़ रुपए की लागत से यह 4 सुविधाओं का उपहार बेहद महत्वपूर्ण है। शिक्षक प्रशिक्षण प्राप्त कर बच्चों का सर्वांगीण विकास करेंगे। अब बच्चों को डिजिटल शिक्षा के साथ उन्हें स्वस्थ रहने के लिए आरओ वाटर का शुद्ध पानी पीने को मिलेगा। आगे उन्होंने पीएम मोदी के कौशल विकास योजना को युवाओं के लिए आवश्यक बताया। उन्होंने पीएम श्री विद्यालयों को भी श्रेष्ठ शिक्षा का माध्यम बताया। सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला। बीएसए शैलेंद्र कुमार पांडेय ने हिलौली ब्लॉक के विद्यालयों में मिली सुविधाओं की सराहना की। उन्होंने जिले की अन्य सभी ब्लॉकों में यह आवश्यक सुविधाओं के लिए सांसद से मांग किया। इस दौरान निदेशक राजीव रंजन, मनोज कुमार शर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष विवेक सेठ, बीईओ सुरेश कुमार, अंकित सेठ अिाद रहे। संचालन पूर्व एआरपी डीके मिश्रा ने किया।फोटो संख्या 11 व 11 ए, कार्यक्रम को संबोधित करते राज्य सभा सांसद संजय सेठ
