सीबीएसई : 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षाएं 15 से 21 मई तक
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं कक्षा की दूसरी बोर्ड परीक्षा 15 से 21 मई तक आयोजित की जाएगी। सीबीएसई ने बृहस्पतिवार को परीक्षा कार्यक्रम का एलान किया।
परीक्षा कार्यक्रम : सीबीएसई के
अनुसार, 15 मई को गणित (मानक और बुनियादी), 16 मई को अंग्रेजी (संचार) व अंग्रेजी (भाषा एवं साहित्य), 18 मई को विज्ञान, 19 मई को भाषा व वैकल्पिक विषय (हिंदी, उर्दू, पंजाबी, बांग्ला, तमिल, तेलुगु, मराठी, गुजराती तथा विदेशी भाषाएं), गृह विज्ञान व व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की परीक्षा होगी। 20 मई को संस्कृत, चित्रकारी, सूचना प्रौद्योगिकी-कृत्रिम बुद्धिमत्ता और 21 मई को सामाजिक विज्ञान की परीक्षा होगी। ब्यूरो

