Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, April 24, 2026

कनिष्ठ लिपिक पर आय से अधिक संपत्ति की एफआईआर

 कनिष्ठ लिपिक पर आय से अधिक संपत्ति की एफआईआर


लखनऊ। विजिलेंस ने आगरा के फर्म्स, सोसाइटी एवं चिट्स कार्यालय में तैनात कनिष्ठ लिपिक अजय कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। शासन के निर्देश पर विजिलेंस ने अजय कुमार की संपत्तियों की गोपनीय जांच की थी, जिसमें करीब 16.09 लाख रुपये की अघोषित आय का खुलासा हुआ था।

एफआईआर के मुताबिक फरवरी 2025 में शासन ने अजय कुमार की संपत्तियों की गोपनीय जांच करने का

आदेश दिया था। विजिलेंस के आगरा सेक्टर ने गोपनीय जांच में पाया कि अजय कुमार ने अपनी आय के सभी वैध स्रोतों से कुल 6316817 रुपये अर्जित किए, जबकि संपत्तियों को खरीदने एवं भरण-पोषण पर 7926527 रुपये व्यय किए।

जब इस बाबत विजिलेंस के अधिकारियों ने उनसे जवाब-तलब किया तो वह कोई संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं दे सके। जिसके बाद विजिलेंस ने शासन को रिपोर्ट देते हुए अजय कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर विवेचना करने की अनुमति मांगी थी। ब्यूरो

कनिष्ठ लिपिक पर आय से अधिक संपत्ति की एफआईआर Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link