संस्कृत शिक्षा परिषद का बोर्ड परीक्षा परिणाम आज
लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद का बोर्ड परीक्षा परिणाम 24 अप्रैल को घोषित किया जाएगा। परिणाम शाम चार बजे लखनऊ स्थित निदेशालय से जारी होगा। इस वर्ष परीक्षा में कुल 55,812 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। परीक्षाएं 19 से 28 फरवरी के बीच प्रदेश के 241 केंद्रों पर संपन्न हुई थीं। मूल्यांकन कार्य 7 से 16 मार्च तक पूरा किया गया। परिषद के सचिव ने बताया कि सभी प्रक्रियाएं निर्धारित समय में पूरी की गई हैं। छात्र अपना परिणाम www.upmssp.com पर भी देख सकेंगे। ब्यूरो

