Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, April 24, 2026

गर्मी के चलते दोपहर में जनगणना रोकी गई:राजस्थान-UP में सड़कों पर पानी छिड़का जा रहा; देश के 16 शहरों में पारा 43°C के पार

 गर्मी के चलते दोपहर में जनगणना रोकी गई:राजस्थान-UP में सड़कों पर पानी छिड़का जा रहा; देश के 16 शहरों में पारा 43°C के पार



देश के आधे से ज्यादा राज्यों में हीटवेव जारी है। बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के कई शहरों में पारा 40°C से 45°C के बीच बना हुआ है।

महाराष्ट्र का वर्धा और ओडिशा का झारसुगुड़ा बुधवार को 44.6°C तापमान के साथ देश का सबसे गर्म शहर रहा। वहीं देश के 16 शहरों में पारा 43°C से ज्यादा रिकॉर्ड किया गया।


हीटवेव को देखते हुए ओडिशा सरकार ने दोपहर के समय जनगणना प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। यानी फील्ड स्टाफ सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे के दौरान सड़कों पर नहीं भटकेंगे।


राजस्थान और यूपी में ठंडक के लिए सड़कों पर पानी छिड़का जा रहा है। बीकानेर, ग्वालियर के जू में जानवरों को गर्मी से बचाने के लिए कूलर लगाए गए हैं।

इधर, दिल्ली के स्कूलों में वॉटर बेल सिस्टम लागू किया जाएगा। हर 45 से 60 मिनट में घंटी बजाई जाएगी, ताकि छात्रों को पानी पीने की याद दिलाई जा सके और डिहाइड्रेशन से बचाया जा सके।


गर्मी के चलते दोपहर में जनगणना रोकी गई:राजस्थान-UP में सड़कों पर पानी छिड़का जा रहा; देश के 16 शहरों में पारा 43°C के पार Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link