Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, April 29, 2026

असिस्टेंट प्रोफेसर बीएड के 107 पदों पर भर्ती के लिए दोबारा आवेदन शुरू

असिस्टेंट प्रोफेसर बीएड के 107 पदों पर भर्ती के लिए दोबारा आवेदन शुरू

 उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने जारी किया संशोधित विज्ञापन

, प्रयागराज: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर बीएड विषय के पदों पर भर्ती प्रक्रिया पुनः शुरू करते हुए संशोधित आनलाइन विज्ञापन मंगलवार को जारी कर दिया। इसी के साथ आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन एवं शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 27 मई की रात तक है। आवेदन में सुधार/संशोधन और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 30 मई निर्धारित है। परीक्षा का आयोजन 28 जुलाई को प्रस्तावित है।



पूर्व में विज्ञापन संख्या-51 के तहत अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों के लिए कुल 34 विषयों में 1017 पदों के लिए आवेदन मांगे गए थे, जिनमें बीएड विषय के 107 पद भी शामिल थे। बाद में अर्हता विवाद के कारण हाई कोर्ट के आदेश पर बीएड विषय के लिए प्रक्रिया रद कर दी गई थी। प्रारंभिक विज्ञापन के बाद इलाहाबाद हाई कोर्ट में दायर एक याचिका (अंजू व अन्य) में नौ दिसंबर 2022 को दिए गए आदेश में बीएड के लिए निर्धारित अर्हता को राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) रेगुलेशन-2014 के अनुरूप न मानते हुए विज्ञापन निरस्त कर पुनः जारी करने का निर्देश दिया गया था। इसके अनुपालन में 23 मई 2025 को संशोधित विज्ञापन जारी किया गया, लेकिन अर्हता संबंधी आपत्तियों के चलते उसे भी निरस्त करना पड़ा। इसके उपरांत शासन स्तर पर अर्हता तय करने के लिए प्रकरण उच्च शिक्षा विभाग को भेजा गया। शासन द्वारा 12 फरवरी तथा 11 मार्च 2026 को जारी आदेशों के माध्यम से बीएड के असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए नई अर्हता निर्धारित की गई। अब संशोधित मानकों के आधार पर पुनः 107 पदों के लिए आनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।


27 मई तक किए जा सकेंगे आवेदन, 28 जुलाई को परीक्षा प्रस्तावित


आवेदन के लिए शर्तें: आयोग के उप सचिव संजय कुमार सिंह के अनुसार इसमें केवल वे अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे, जो 31 अगस्त 2022 तक निर्धारित अर्हता पूरी करते हों। पूर्व में आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों को भी दोबारा आवेदन करना अनिवार्य है, हालांकि उन्हें आवेदन शुल्क दोबारा नहीं देना पड़ेगा। उनके पुराने आवेदन संख्या का विवरण उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस और रजिस्टर्ड ई-मेल के माध्यम से भेजा गया है।


अनर्ह अभ्यर्थी वापस ले सकेंगे आवेदन शुल्क: चूंकि इस भर्ती के लिए आवेदन पूर्व में लिए गए थे, इसलिए जो अभ्यर्थी पूर्व में आवेदन कर चुके हैं लेकिन निर्धारित तिथि 31 अगस्त 2022 तक अर्हता पूरी नहीं करते, वे अपना आवेदन शुल्क वापस ले सकते हैं। इसके लिए शिक्षा सेवा चयन आयोग में कार्यालय कार्यदिवस में सचिव उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज के नाम से संबोधित प्रार्थनापत्र के साथ आवेदन की प्रति एवं बैंक विवरण (रद चेक) संलग्न कर देना होगा। इस तरह आवेदन शुल्क वापस प्राप्त कर सकेंगे।



असिस्टेंट प्रोफेसर बीएड के 107 पदों पर भर्ती के लिए दोबारा आवेदन शुरू Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link