Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, April 29, 2026

हीटवेव में स्कूल समय बदलने की मांग, शिक्षक संघ ने बीएसए को सौंपा ज्ञापन

 हीटवेव में स्कूल समय बदलने की मांग, शिक्षक संघ ने बीएसए को सौंपा ज्ञापन

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष ऋषिकांत पांडेय ने सोमवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दिव्या गुप्ता से मुलाकात कर भीषण गर्मी और हीटवेव को देखते हुए परिषदीय विद्यालयों के समय में बदलाव की मांग उठाई। 



इस संबंध में ज्ञापन सौंपकर विद्यालयों को दोपहर 12 बजे से पहले बंद कराने का अनुरोध किया गया। शिक्षक संघ ने कहा कि लगातार बढ़ती गर्मी को देखते हुए बच्चों और शिक्षकों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। ऐसे में विद्यालयों का समय प्रातः 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे के स्थान पर परिवर्तित कर दोपहर 12 बजे से पहले अवकाश घोषित किया जाए। बीएसए दिव्या गुप्ता ने पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि इस संबंध में जिलाधिकारी से पत्राचार कर अनुमति प्राप्त करने के बाद समय परिवर्तन पर निर्णय लिया जाएगा। इसके साथ ही शिक्षक संघ ने जनगणना 2027 की ड्यूटी में सभी परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, इंचार्ज व एकल शिक्षकों को प्रगणक और पर्यवेक्षक ड्यूटी से मुक्त कराने की मांग भी उठाई।बीएसए से मुलाकात के दौरान संगठन के निवर्तमान वरिष्ठ उपाध्यक्ष रत्नाकर दीक्षित तथा कोषाध्यक्ष भुवनेश गुप्ता भी मौजूद रहे।


DM Shahjahanpur

हीटवेव में स्कूल समय बदलने की मांग, शिक्षक संघ ने बीएसए को सौंपा ज्ञापन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link