Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, April 29, 2026

डीएम ने चल रहे जनगणना प्रशिक्षण का औचक निरीक्षण किया

डीएम ने चल रहे जनगणना प्रशिक्षण का औचक निरीक्षण किया

कर्मचारी अनुपस्थित मिले कारण बताओ नोटिस जारी

श्रावस्ती। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने तहसील इकौना के जगतजीत इंटर कालेज में चल रहे जनगणना प्रशिक्षण का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान आठ कर्मचारी प्रशिक्षण में अनुपस्थित मिले। इस पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।



निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कर्मचारियों को सही ढंग से दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने पूरे कैम्पस में भ्रमण कर चल रहे प्रशिक्षण का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पता चला कि कुल 235 कर्मचारियों का प्रशिक्षण कराया जाना है, जिसमें 08 कर्मचारी अनुपस्थित हैं। इस पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सम्बन्धित के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनगणना कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण और संवेदनशील है। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ अपेक्षित तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूरी करें। उन्होंने बताया कि यह जनगणना पहली बार पूरी तरह से डिजिटल मोड में आयोजित की जाएगी, जिसमें नागरिकों के लिए स्व-गणना का भी प्रावधान होगा। इससे प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, त्वरित और प्रभावी बनेगी। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी इकौना पीयूष जायसवाल, नायब तहसीलदार इकौना सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।


 * डीएम ने सही ढंग से दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए


 * 235 कर्मचारियों का होना है प्रशिक्षण, जिसमें आठ अनुपस्थित रहे


(फोटो कैप्शन): प्रशिक्षण स्थल का निरीक्षण करतीं डीएम।



डीएम ने चल रहे जनगणना प्रशिक्षण का औचक निरीक्षण किया Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link