Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, April 21, 2026

15 वर्षों से दूर तैनात महिला शिक्षकों के स्थानांतरण की मांग, मंत्री को सौंपा ज्ञापन

 प्रेस_विज्ञप्ति

#अंतर्जनपदीयस्थानांतरण 


#Lucknow_Newsupdate..


"आकांक्षी एवं पिछड़े जनपदों की महिला शिक्षकों के स्थानांतरण हेतु बेसिक शिक्षा मंत्री जी को ज्ञापन प्रेषित"




आज प्रदेश के आकांक्षी एवं पिछड़े जनपदों में विगत कई वर्षों से कार्यरत महिला शिक्षकों की स्थानांतरण समस्या के समाधान हेतु माननीय बेसिक शिक्षा मंत्री श्री संदीप सिंह जी को ज्ञापन प्रेषित किया गया। ज्ञापन के माध्यम से महिला शिक्षकों के स्थानांतरण को प्राथमिकता के आधार पर संपन्न कराए जाने का आग्रह किया गया।




ज्ञापन में अवगत कराया गया कि प्रदेश की अनेक महिला शिक्षिकाएं 15 वर्षों अथवा उससे अधिक समय से अपने मूल जनपद से दूर सेवाएं दे रही हैं। समय-समय पर स्थानांतरण प्रक्रिया प्रारंभ होने के बावजूद अनेक इच्छुक महिला शिक्षकों का स्थानांतरण नहीं हो सका। कई बार प्रक्रिया स्थगित रही तथा कई अवसरों पर न्यायालयीय कारणों से प्रभावित होने के कारण समस्या यथावत बनी हुई है।




ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि वर्षों से परिवार, बच्चों एवं मूल निवास से दूर कार्यरत महिला शिक्षिकाएं मानसिक, पारिवारिक एवं सामाजिक कठिनाइयों का सामना कर रही हैं। महिला सशक्तिकरण एवं महिला सम्मान के वर्तमान परिप्रेक्ष्य में यह विषय अत्यंत संवेदनशील एवं गंभीर है।




माननीय मंत्री जी से अनुरोध किया गया कि महिला शिक्षकों के लिए प्राथमिकता के आधार पर विशेष स्थानांतरण योजना लागू करते हुए उनके मूल जनपदों में स्थानांतरण सुनिश्चित कराया जाए, जिससे उन्हें पारिवारिक संतुलन एवं मानसिक राहत प्राप्त हो सके।




जारी;शिविर कार्यालय लखनऊ।


Gomtinagar Lucknow 




#आकांक्षीजनपद #स्थानांतरण #बेसिकशिक्षा 


#आकांक्षी_जनपद_महिला_शिक्षक_स्थानांतरण


#SandeepSingh #CMYogiAdityanath 


Ministry of Education Department of Basic Education Uttar Pradesh #NCTE #शिक्षा



15 वर्षों से दूर तैनात महिला शिक्षकों के स्थानांतरण की मांग, मंत्री को सौंपा ज्ञापन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link