Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, April 21, 2026

निपुण विद्यालयों को 50-50 हजार की मदद

 निपुण विद्यालयों को 50-50 हजार की मदद

लखनऊ। बेसिक शिक्षा विभाग के तहत निपुण भारत मिशन के आकलन में प्रदेश के 32,480 प्राथमिक विद्यालयों को 'निपुण' घोषित किया गया है। इन विद्यालयों में कक्षा 1 और 2 के कम से कम 80 प्रतिशत छात्रों ने भाषा और गणित में अपेक्षित दक्षता हासिल की है



ऐसे विद्यालयों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है, साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले


हरदोई, अलीगढ़, शाहजहांपुर के सर्वाधिक विद्यालय


शिक्षकों को सम्मानित भी किया जा रहा है। निपुण रैंकिंग में हरदोई (1002 विद्यालय), अलीगढ़ (969), शाहजहांपुर (916), महाराजगंज (874) और खीरी (830) शीर्ष स्थान पर हैं। इस आकलन के लिए डीएलएड प्रशिक्षुओं ने विद्यालयों में जाकर बच्चों की सीखने की क्षमता का वास्तविक परीक्षण किया।


रिपोर्ट निपुण भारत मॉनिटरिंग सेंटर के माध्यम से सभी संबंधित अधिकारियों और प्रधानाध्यापकों के पोर्टल पर उपलब्ध कराई गई है।


सरकार की इस प्रोत्साहन योजना के तहत मिलने वाली धनराशि का उपयोग शैक्षणिक सामग्री और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने में किया जाएगा। फाउंडेशनल लिटरेसी और न्यूमेरसी पर आधारित प्रशिक्षण, स्मार्ट क्लास, आईसीटी लैब और 2.61 लाख शिक्षकों को टैबलेट वितरण से डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा मिला है।

निपुण विद्यालयों को 50-50 हजार की मदद Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link