Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, April 21, 2026

पांचवीं बार बढ़ाई मतदाता सूची के प्रकाशन की तिथि

 पांचवीं बार बढ़ाई मतदाता सूची के प्रकाशन की तिथि

प्रतापगढ़। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तिथि पांचवीं बार बढ़ा दी गई। अब लिस्ट प्रकाशन की अंतिम तिथि दस जून निर्धारित की गई है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार 21 अप्रैल से 28 मई तक मतदाता लिस्ट का कंप्यूटरीकरण और डुप्लीकेशन से जुड़ा काम किया जाएगा।



29 मई से नौ जून तक मतदेय स्थलों की मैपिंग की जाएगी। इसके बाद 10 जून को अंतिम सूची प्रकाशित होगी। इसके पहले कई बार मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तिथियों में बदलाव हो चुका है। 15 जनवरी से 22 अप्रैल के बीच चार बार तिथियों को बदला जा चुका है। अब पुनः अंतिम तिथि निर्धारित की गई है।




1148 ग्राम पंचायतों में 86 हजार डुप्लीकेट मतदाता




चुनाव से पहले मतदाता सूची तैयार की गई है। 1148 ग्राम पंचायतों में 86,667 डुप्लीकेट मतदाता चिह्नित किए गए थे। सत्यापन के बाद 10.61 लाख मतदाता वैध मिले हैं।

चिह्नित डुप्लीकेट वोटरों की सूची उपलब्ध कराई गई थी। 10 जून को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। विनोद कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी

पांचवीं बार बढ़ाई मतदाता सूची के प्रकाशन की तिथि Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link