Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, April 21, 2026

ट्यूटर के सहयोग से सुधरेगी माध्यमिक शिक्षा व्यवस्था

 ट्यूटर के सहयोग से सुधरेगी माध्यमिक शिक्षा व्यवस्था


 बहराइचः माध्यमिक शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए अब विद्यालयों में ट्यूटर नियुक्त किए जाएंगे। विद्यालयों में ट्यूटर की नियुक्ति द हंस फाउंडेशन की ओर से किया जाएगा। फाउंडेशन की ओर से सर्वे का कार्य पूरा किया जा चुका है। 34 विद्यालयों में 50 ट्यूटर नियुक्ति की जाएंगी, जिनका मासिक भुगतान संस्था की ओर से किया जाएगा। ट्यूटर के माध्यम से छात्रों को विषयवार पढ़ाई में सुधार आने की उम्मीद है।


जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के स्वयं डीआइओएस से वार्ता कर छात्रों के भविष्य को संवारने के लिए कुछ न कुछ नया करने का विचार करते रहते है। इस बार उन्होने शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए संस्था का सहयोग लेकर पढ़ाई को मजबूत


बनाने की सलाह दी। उसके बाद शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रही संस्था द हंस फाउंडेशन से डीआइओएस ने वार्ता की। फाउंडेशन की परियोजना समन्वयक संगीता देवी ने जिले के माध्यमिक विद्यालयों में सर्वे कराया। कुल 34 माध्यमिक विद्यालयों में गणित व विज्ञान के 50 ट्यूटर तैनात कि

जाएंगे। ट्यूटर छात्रों को कठिन विषयों को सरल तरीके से समझाने में मदद करेंगे और नियमित रूप से उनकी प्रगति पर नजर रखेंगे। शिक्षकों का मानना है कि ट्यूटर के सहयोग से शिक्षा व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी और विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास संभव हो सकेगा

इन विद्यालयों में होगी तैनाती


जीजीआइसी बहराइच, जीजीआइसी काजीपुरा, राजकीय हाईस्कूल जिगनिया छत्रपाल हुजूरपुर राजकीय माडल इंटर कालेज बड़ा गांव हुजूरपुर जीआईसी भग्गड़वा बाजार, जीआइसी चक सौगहना कैसरगंज, राजकीय हाईस्कूल रामपुर धोबियाहार समेत 34 विद्यालयों में ट्यूटरों की तैनाती होगी।


जिलाधिकारी के निर्देश में लगातार शिक्षा व्यवस्था को 


मजबूत बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए लगातार निगरानी की जाएगी, ताकि छात्रों को इसका पूरा लाभ मिल सके।


- सर्वदानंद, डीआइओएस।



ट्यूटर के सहयोग से सुधरेगी माध्यमिक शिक्षा व्यवस्था Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link