4,063 और प्रधान शिक्षकों की 30 तक स्कूलों में होगी पोस्टिंग
राज्य के प्राथमिक विद्यालयों में बिहार लोक सेवा आयोग से अनुशंसित 4,063 और प्रधान शिक्षकों की 23 से 30 अप्रैल तक पोस्टिंग होगी। 21 और 22 अप्रैल को औपबंधिक नियुक्ति पत्र, विद्यालय पदस्थापन पत्र और प्रारूप योगदान पत्र इन्हें संबंधित जिला शिक्षा कार्यालय में मिलेगा। इससे संबंधित निर्देश प्राथमिक शिक्षा निदेशक विक्रम विरकर द्वारा शुक्रवार को राज्य के सभी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारियों को दिये गये हैं। इसके मुताबिक संबंधित जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय द्वारा इन अभ्यर्थियों का औपबंधिक नियुक्ति पत्र आदि सॉफ्टवेयर के माध्यम से 20 अप्रैल तक प्रिटिंग करना सुनिश्चित करेंगे। प्रधान शिक्षक पद पर नियुक्ति के लिए अनुशंसित 5,218 अभ्यर्थियों को द्वितीय चरण के तहत 16 जनवर।

