Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, April 19, 2026

बांदा देश में सबसे गर्म, लू का अलर्ट: पारा 44.6 डिग्री पहुंचा,यूपी के 26 शहर 40 के पार

 बांदा देश में सबसे गर्म, लू का अलर्ट: पारा 44.6 डिग्री पहुंचा,यूपी के 26 शहर 40 के पार

बांदा देश में सबसे गर्म, लू का अलर्ट

अप्रैल में आसमान से आग बरस रही है। बुंदेलखंड सबसे ज्यादा तप रहा है। शनिवार को बांदा देश में सबसे गर्म रहा। गर्म हवा के थपेड़ों के चलते लोगों का घरों से बाहर निकलना मुहाल रहा। यहां अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद सबसे गर्म प्रयागराज, झांसी और वाराणसी जैसे शहर रहे। मौसम विभाग ने यूपी के 10 जिलों में सोमवार तक हीट वेव का अलर्ट जारी किया है।



मौसम विभाग के अनुसार, शुष्क पछुआ हवाओं और आंतरिक महाराष्ट्र के आसपास बने प्रतिचक्रवात के प्रभाव से राजस्थानी इलाकों से गर्म दक्षिण-पश्चिमी हवा यूपी को तपाने लगी है। बांदा, प्रयागराज, हमीरपुर, झांसी संग कानपुर, वाराणसी, आगरा, हमीरपुर अभी से हीट आईलैंड बनने लगे हैं। गुजराज के राजकोट में पारा 41.9 तो राजस्थान के चुरू में 42.8 डिग्री दर्ज किया गया। शनिवार को प्रयागराज 44, झांसी 43.1, वाराणसी 43, आगरा 42.9, सुलतानपुर 42.9, बरेली 40.3, गोरखपुर 40.7, बहराइच 41, हरदोई 40.5, मेरठ 40.3, आजमगढ़ 42.1, लखनऊ 41, शाहजहांपुर 41 और कानपुर में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में हीट वेव का यलो अलर्ट जारी किया है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं लू की स्थिति हो सकती है। बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, संतकबीर नगर, मिर्जापुर, जौनपुर, वाराणसी, चंदौली और सोनभद्र में अधिक तापमान की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के 26 शहरों में शनिवार को अधिकतम पारा 40 के ऊपर रहा।


रातें भी कर रहीं बेचैन : पूरब से पश्चिम तक कई शहरों में रात का तापमान ज्यादा रहा। बलिया में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 26 दर्ज किया गया।

बांदा देश में सबसे गर्म, लू का अलर्ट: पारा 44.6 डिग्री पहुंचा,यूपी के 26 शहर 40 के पार Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link