Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, April 19, 2026

केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में दो फीसदी की बढ़ोतरी

 केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में दो फीसदी की बढ़ोतरी

नई दिल्ली,। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शनिवार को केंद्र सरकार के कर्मचारियों, पेंशन-भोगियों का महंगाई भत्ता (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) दो प्रतिशत बढ़ाने का फैसला किया। इससे 50.46 लाख कर्मचारियों और 68.27 लाख पेंशनभोगियों को लाभ होगा।


सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल बैठक के फैसलों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में वृद्धि से सरकारी खजाने पर कुल 6,791.24 करोड़ रुपये का सालाना बोझ पड़ेगा। वैष्णव ने बताया कि मूल वेतन या पेंशन की मौजूदा 58 प्रतिशत की दर पर दो प्रतिशत की यह वृद्धि, महंगाई की भरपाई के लिए है


केंद्र सरकार के कर्मचारियों को डीए और पेंशनभोगियों को डीआर की यह अतिरिक्त किस्त एक जनवरी, 2026 से दी जाएगी।


गाजियाबाद-सीतापुर के बीच नई रेलवे लाइन मंजूर


केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रेलवे की मल्टी ट्रैकिंग परियोजनाओं को भी मंजूरी दी है। इनमें 403 किलोमीटर लंबी गाजियाबाद-सीतापुर (तीसरी और चौथी लाइन) पर 14,926 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इससे मुरादाबाद (पीतल उद्योग), बरेली (फर्नीचर-वस्त्र), शाहजहांपुर (सीमेंट-कालीन) जैसे केंद्रों को सीधा लाभ मिलेगा। P09



केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में दो फीसदी की बढ़ोतरी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link