Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, April 15, 2026

यूपी में पड़ेगी भीषण गर्मी, पारा 40°C के करीब पहुंचा:प्रयागराज दूसरे दिन सबसे गर्म रहा, अगले 2 हफ्ते बारिश के आसार नहीं

 यूपी में गर्मी अपना असर दिखाने लगी है। सोमवार सुबह से मौसफ साफ है। तेज धूप निकली है। हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग का कहना है कि आज दिन में पारा 40°C पार पहुंच जाएगा। जबकि पिछले 24 घंटे में 2°C तापमान बढ़ा है।



मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने से गर्मी बढ़ने लगी है। अगले 2 सप्ताह कोई भी विक्षोभ सक्रिय नहीं हो रहा है। इस वजह से बारिश के आसार नहीं हैं। इससे भीषण गर्मी पड़ेगी।


पिछले 48 घंटे की बात करें तो प्रयागराज दूसरी बार सबसे गर्म रहा। यहां शनिवार को अधिकतम तापमान 37.6°C रिकॉर्ड किया गया। जबकि रविवार को 39.8°C तापमान दर्ज किया गया।


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- 


शहरों का हाल जानिए-


गाजियाबाद: मौसम साफ है। सुबह से धूप खिली है। अप्रैल महीने में पहली बार तापमान 34°C पहुंचने का अनुमान है। पिछले 24 घंटे में तापमान में 2°C की बढ़ोतरी हुई है।


गोरखपुर: सुबह से आसमान साफ है। तेज धूप निकली है। मौसम में गर्मी महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आज अधिकतम तापमान 40°C तक पहुंचेगा।


वाराणसी: सुबह से तेज धूप खिली है। हवा बिल्कुल शांत है। इस वजह से उमस का एहसास हो रहा है। अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम?


14 अप्रैल: पूर्वी और पश्चिमी यूपी में आसमान साफ रहेगा। तेज हवाएं चल सकती हैं। तेज धूप से गर्मी बढ़ेगी।

15 अप्रैल: प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। बारिश या आंधी की चेतावनी नहीं है।

16 अप्रैल: पूर्वी और पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा। हल्की हवा चल सकती है।

17 अप्रैल: पूरे प्रदेश में आसमान साफ रहेगा। मौसम शुष्क रहने से गर्मी बढ़ेगी।

18 अप्रैल- पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। गर्म हवाएं चलेंगी। गर्मी बढ़ेगी।


मौसम साफ होने से किसानों को राहत कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम साफ होने से किसानों को राहत मिली है। क्योंकि, गेहूं की कटी पड़ी फसलें भीग गई थीं। तेज धूप होने से फसलें जल्दी सूखेंगी। इससे किसान जल्द से जल्द मड़ाई कर पाएंगे। फसलों के दाने काले पड़ने की आशंका कम होगी।

यूपी में पड़ेगी भीषण गर्मी, पारा 40°C के करीब पहुंचा:प्रयागराज दूसरे दिन सबसे गर्म रहा, अगले 2 हफ्ते बारिश के आसार नहीं Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link