Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, April 12, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: कक्षा 6 की किताब में कक्षा 8 के पाठ, शिक्षा विभाग में हड़कंप

ब्रेकिंग न्यूज़: कक्षा 6 की किताब में कक्षा 8 के पाठ, शिक्षा विभाग में हड़कंप

कक्षा 6 की किताब में कक्षा 8 के पाठ छपे, वितरण पर रोक



📍 गोरखपुर, संवाददाता


परिषदीय विद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए वितरित कक्षा 6 की अंग्रेजी पुस्तक में गंभीर त्रुटियां सामने आई हैं। “इंग्लिश रीडर-एक” नामक पुस्तक में कक्षा 8 की पुस्तक “इंग्लिश रीडर-तीन” के दो पाठ प्रकाशित पाए गए हैं, जिससे शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।


जानकारी के अनुसार, पुस्तक में ‘Another Chance’ (कविता) और ‘Kabuliwala’ (कहानी) जैसे पाठ शामिल हैं, जो कक्षा 8 के पाठ्यक्रम का हिस्सा हैं। इतना ही नहीं, पूरी पाठ्यसूची भी कक्षा 8 के अनुसार छाप दी गई है। पुस्तक में पाठ क्रम भी गड़बड़ पाया गया है, जिसमें पाठ तीन गायब है और कई शब्दों में मुद्रण त्रुटियां भी सामने आई हैं।


इस गड़बड़ी के चलते शिक्षक असमंजस की स्थिति में हैं कि छात्रों को क्या पढ़ाया जाए। वहीं, अभिभावकों ने इस मामले में जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।


मामले की जानकारी मिलने के बाद शिक्षा विभाग ने संबंधित पुस्तकों के वितरण पर तत्काल रोक लगा दी है। जिन विद्यालयों में ये किताबें पहले ही वितरित की जा चुकी हैं, वहां से उन्हें वापस मंगाया जा रहा है। विभाग का कहना है कि जल्द ही त्रुटिरहित नई पुस्तकें छात्रों को उपलब्ध कराई जाएंगी।


बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रीकांत त्रिपाठी ने बताया कि यह त्रुटि बाइंडिंग के दौरान प्रकाशक स्तर पर हुई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


उल्लेखनीय है कि पुस्तकों के प्रकाशन से पहले कई स्तरों पर जांच की प्रक्रिया होती है, इसके बावजूद इतनी बड़ी चूक सामने आना व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है।

ब्रेकिंग न्यूज़: कक्षा 6 की किताब में कक्षा 8 के पाठ, शिक्षा विभाग में हड़कंप Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link